क्या रात में भीगे हुए बादाम खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:59

रात में बादाम खाने के 6 फायदे


बादाम (Almonds) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग बादाम का सेवन सुबह में करना पसंद करते हैं, पर क्या आप जानते हैं बादाम का सेवन रात में भी सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है, जी हां रात में बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। बता दें कि बादाम प्रोटीन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है। साथ ही बादाम एक लो ग्लाइसेमिक फूड माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं रात में बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रात में बादाम खाने के 6 फायदे- Benefits Of Eating Almonds At Night In Hindi

याददाश्त होती है तेज

रात में बादाम का सेवन मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बादाम में फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से दिमागी क्षमता बढ़ती है और याददाश्त (Memory) तेज होती है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

रात में बादाम का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात को नियमित रूप से 3-4 बादाम का दूध के साथ सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

रात में बादाम का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

बाल होते हैं घने और मजबूत

बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन बाल झड़ने की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना रात को बादाम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर रात में बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार

दिनभर काम करने के बाद रात में सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से रात में बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। इसके लिए आप चाहे तो दूध के साथ भी बादाम का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info